यह टोटके करें, कम होगा पितृ दोष का प्रभाव
जिस भी व्यक्ति को पितृ दोष होता है उसे जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार पितृ दोष सफलता न मिलने का कारण भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक की कुंडली में स्थित ग्रह पितृ दोष के बारे में बता देते हैं। यूं तो पितृ दोष के लिए कई ग्रह जिम्मेदार होते हैं लेकिन इनमें राहु-केतु की भूमिका प्रमुख होती है। पितृ दोष की शांति के लिए श्राद्ध पक्ष उत्तम समय होता है। पितृ दोष शांति के लिए कुछ साधारण टोटके इस प्रकार हैं-
यह टोटके करें कम होगा पित्र दोष का अशुभ प्रभाव
- राहु की शांति के लिए शनिवार को तथा केतु की शांति के लिए मंगलवार का व्रत रखें।
- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
- ब्रह्मभोज और पशुओं में कुत्ते को खाना खिलाने से केतु की शांति होती है।
- राहु दोष शांति के लिए शनिवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
- सोमवार को नागों के देवता भगवान शिव और विघ्र हरने वाले श्रीगणेश की आराधना करें।
- राहु-केतु के मंत्रों का जप करें।
- शनिवार को राहु की प्रसन्नता के लिए पूरे दिन नीले या काले कपड़े पहनें।
No comments:
Post a Comment